कोरोना वायरस की वजह से यात्री रेल सेवाएं पूरे देश में 31 मार्च तक बंद
ग्वालियर. कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में 31 मार्च तक यात्री रेल सेवाएं पूरी तरह रद्द कर दी गई है। रेलवे के अनुसार लंबी दूरी की सभी एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेन का परिचालन 31 मार्च की रात 12 बजे तक बंद रहेगा। रेलवे ने बताया कि (रद्द ट्रेनों की सूची में कोलकाता मेट्रो) कोंकण रेलवे, उपनगरीय ट्रेनें भी शामिल है। रेलवे बोर्ड की बैठक में ये फैसला लिया गया कि जो ट्रेन 22 तारीख से 4 घंटे पहले चली शुरू हुई थी अपने गंतव्य स्थान तक का सफर पूरा करेंगी उसके बाद उनकी 31 मार्च तक उनकी सेवा रोक दी जाएगी।
रेलवे स्टेशन परिसर में भी छाया सन्नाटा
ग्वालियर रेलवे स्टेशन के अन्दर और बाहर परिसर में पूरी तरह से सन्नाटा छाया हुआ है रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 के बाहर टैक्सियों के कारों की भीड रहती थी लेकिन आज पूरी तरह से सन्नाटा देखने को मिला। आज सुबह शताब्दी एक्सप्रेस और अन्य ट्रेने भी नहीं आई है। आपको बता दें कि 31 मार्च तक के लिये लगभग सभी ट्रेनों को बन्द कर दिया गया है।
मालगाडि़यों की आवाजाही जारी रहेगी
रेलवे ने कहा है कि देशभर में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई जारी रखने के लिए मालगाडि़यां चलती रहेंगी। उनकी सेवाएं नहीं रोकी जाएंगी। यह फैसला इसलिए किया गया है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार न हो सके। बता दें कि देश में 324 लोग अभी तक कोरोना वायरस से सवंमित हो चुके है जबकि 6 लोगों की मौत हो चुकी है। 22 मार्च रविवार को इस वायरस के कारण मुंबई और पटना में एक-एक मरीज की मौत हो गई।
उधर पंजाब प्रशासन ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते कुछ दिनों के लिए राज्य के कई जिलों को पूरी तरह से कॉलडाउन करने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। जालंधर, पटियाला, होशियारपुर, कपूरथला, भटिंडा और नवांशहर जिले इसमें शामिल है। यहां से सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आए है।
