कोराना वायरस-जनता कर्फ्यू में ग्वालियर शहर और रेलवे स्टेशन और बस स्टेण्ड पर में छाया सन्नाटा

ग्वालियर. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक दिन के जनता कर्फ्यू की घोषणा की थी पर ग्वालियर व्यापारियों और प्रशासन ने इसे जनहित में इस 3 दिन तक रखने का फैसला लिया है। इसके अलावा ट्रेने भी रद्द कर दी गयी है। इसके आदेश भी जिला प्रशासन ने शानिवार की शाम को जारी कर दिये गये हैं। रविवार से मंगलवार तक बहुत आवश्यक होने पर ही लोगों से घर से बाहर निकलने की अपील जिला प्रशासन ने की है। इन 3 दिनों में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार बन्द रहेंगे और बस तथा अन्य सवारी वाहन नहीं चलेंगे। शनिवार को पुलिस और जिला प्रशासन ने शहर के अलग अलग क्षेत्रों में लोगों को समझाइश दी गयी है। ग्वालियर महाराजा बाड़ा क्षेत्र में पैर रखने के लिये जगह नहीं मिलती थी लेकिन महाराज बाड़े पर एक भी शख्स देखने में नजर नहीं आया।
पूरे शहर में छाया सन्नाटा
रविवार की दोपहर में पीएम नरेन्द्र मोदी की अपील जनता कर्फ्यू के दौरान जनता का समर्थन देखने को मिला है। सिटींसेंटर चौराहा, रेलवे स्टेशन चौराहा, पड़ाव चौराहा, फूलबाग चौराहा, गुरूद्वारा चौराहा, जयेन्द्र गंज चौराहा, दालबाजार, नयाबाजार, कंपू, जिंसी नाला रोड, हुजरात कोतवाली, दौलतगंज मार्ग, महाराज बाड़ा, सराफाबाजार, गस्त का ताजिया, राममंदिर चौराहा, छप्परवाला पुल, शिन्दे की छावनी, फूलबाग चौरहा से होते हुए किला गेट, हजीरा चौराहा, गोला का मंदिर, मुरार बारादरी, ठाठीपुर चौराहा, गोविंद पुरी चौराहा पुलिस के जवान तैनात थे और इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर एसडीएम अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था देखते नजर आये।
रेलवे स्टेशन पर जनता कर्फ्यू का असर
पिछले 40 वर्षो में जब जब भी शहर में बिगड़ी कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये लगाये कर्फ्यू में रेलवे स्टेशन को मुक्त रखा जाता था लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये लगाये जनता कर्फ्यू ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 1 से लेकर 5 पर पूरी तरह से सन्नाटा देखने को मिला। यात्रियों के नाम पुलिस बल और चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों की टीम देखने को मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *