ग्वालियर में शाम 5 बजते ही शहरभर में जगह जगह आने लगी घंटी, थाली और शंख की आवाज
ग्वालियर/इंदौर/भोपाल. शाम के 5 बजते ही पूरा ग्वालियर शहर में जगह जगह लोग थाली, घंटी, शंख और ताली से कटोरा बजाते हुए दिखाई दिये, पीएम नरेन्द्र मोदी ने जनता से घर की छत पर, बालकनी में और घर के दरवाजे, खिड़कियों पर आकर ताली, शंख, थाली बजाने की अपील की थी। रविवार की सुबह से ही पूरा मप्र में बन्द जबरदस्त असर देखने को मिला। भोपाल में बन्द के दौरान नगर निगम के कर्मचारी फुटपाथ पर बैठने वाले गरीबों को खाना बांटते दिखाई दिये।
वहीं, रविवार की सुबह भोपाल के राजा एयरपोर्ट पर मिली कोरोना वायरस संदिग्ध युवती को जेपी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां पर उसकी जांच चल रही है, युवती के साथ जो अन्य 6 यात्री मिले थे, उन्हें भी आइसोलेशन मेें रखा गया है।युवती रविवार की सुबह 10.15 बजे दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट से भोपाल आई थी। कोरोना वायरस के प्रांरभिक संकते दिखने के बाद ही उसे एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था। युवती का स्क्रीसनिंग के दौरान बॉडी टेम्प्रेचर अधिक पाया गया, साथ ही उसे खांसी एवं सांस में तकलीफ की शिकायत थी। वहीं, एयर इंडिया की फ्लाइट को सैनिटाइज किया गया है। इसके बाद फ्लाइट भोपाल से पूणे के लिये रवाना हो गयी । जबकि ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर दो बच्चे मिले उन्हें बच्चों द्वारा बताये स्थान पर छोड़ दिया गया।
