छत्तीसगढ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, 5 नक्सली मारे गये, 14 जवान जख्मी, 13 जवान लापता

नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बड़ी नक्सली घटना की खबर सामने आ रही हैं। चिंतागुफा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ है। इस हमले में 14 जवान घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस हमले में 5 नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तोशनिवार की दोपहर डीआरजी और एसटीएफ के जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इस बीच नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जबाव दिया है।
राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले में चिंतागुफा थाना क्षेत्र के मिनपा गांव के जंगल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया है जिसमें 6 जवान घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है तथा चार अन्य जवानों को सामान्य चोटें आई है।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, एसटीएफ और डीआरजी का दल गश्ती पर था। दल जब मिनपा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
नक्सलियों ने जवानों को एंबुश में फंसाया
पुलिस को कसालपाड़ इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमा होने की खबर मिली थी। इसके बाद डीआरजी और एसटीएफ की टीम को शुक्रवार को दोरनापाल से रवाना किया गया था। यह टीम बुरकापाल पहुंची और यहां से कोबरा के जवानों की एक टुकड़ी इनके साथ नक्सलियों के एनकाउंटर के लिए निकली। बताया जा रहा है कि जवान नक्सलियों को सरप्राइज एनकाउंटर में फंसाना चाह रहे थे। लेकिन जवानों के जंगलों में घुसने की खबर पहले ही नक्सलियों तक पहुंच गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *