कोरोना वायरस की रोकथाम . प्राइवेट नर्सिंग होम वेंटीलेटर, उपकरण एवं स्टाफ उपलब्ध करायेंगे

ग्वालियर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम में प्राइवेट नर्सिंग होम के संचालक भी अपने संसाधन और स्टाफ का सहयोग करेंगे। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये आईसोलेशन वार्ड बिरला हॉस्पिटलए मेडीकल कॉलेजए जिला चिकित्सालय मुरारए मिलिट्री हॉस्पिटल मुरार में बनाए गए हैं। इसके साथ ही क्वारेंटाईन 16 सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग के साथ.साथ प्राइवेट नर्सिंग होम के संचालक भी अपने वेंटीलेटरए एम्बूलेंस एवं अन्य उपकरण के साथ.साथ अपना स्टाफ भी उपलब्ध करायेंगे।
प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों की बैठक
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्राइवेट नर्सिंग होम के संचालकों के साथ बैठक कर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम में सहयोग करने की बात कही। सीईओ जिला पंचायत शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अपर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, एडीएम किशोर कन्याल सहित सीएमएचओ डॉण् एसके वर्मा, सिविल सर्जन डॉण् डीके शर्मा, नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉण् मजूमदार, सचिव नर्सिंग होम एसोसिएशन डॉण् प्रकाशवीर आर्य, डॉण् ओएन कॉल, डॉण् नीरज शर्मा, डॉण् अजय उपाध्याय, डॉण् गुप्ता, डॉण् प्रियबंधा भसीन एवं अन्य चिकित्सक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम वर्मा ने बैठक में कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये हर संभव प्रयास किए जायेंगे। जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करके भी लोगों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में न जाने को कहा गया है। इसके साथ ही आवश्यक सेवाओं को छोड़कर मॉल आदि को भी बंद करने की कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से दल गठित करके सूचना मिलने पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने प्राइवेट चिकित्सकों से भी अपेक्षा की है कि इस संकट की घड़ी में वे शासन.प्रशासन को हर संभव मदद करें और जन जागरूकता लाने की दिशा में भी अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करें। बैठक में सभी चिकित्सकों द्वारा भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया। सभी चिकित्सकों ने आश्वस्त किया कि वे अपने.अपने संसाधन और स्टाफ भी उपलब्ध करायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *