नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये की जा रही व्यवस्था
ग्वालियर पूरे विश्व में नोवेल कोरोना वायरस के कारण मानव जीवन पर संकट आया है। इस संकट की घड़ी में संयम और सावधानी बरतना हर आदमी के लिये जरूरी है। इस संकट की घड़ी में हम सबको एक साथ मिलकर इससे निपटना है।वायरस की रोकथाम के लिये की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी होए इसके लिये प्रचार.प्रसार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही वायरस के संक्रमण से बचने के लिये आम जनों को भी सावधानी बरतना आवश्यक है। क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने शनिवार को नोवेल कोरोना वायरस से निपटने के लिये प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों के अवलोकन के बाद यह बात कही।
उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर चिकित्सा विभाग एवं जिला प्रशासन प्रभावी कार्रवाई कर इस संक्रमण की रोकथाम हेतु कार्रवाई करे, इसके साथ ही प्रतिबंधात्मक आदेशों का भी पालन आमजन करें।
जिला प्रशासन द्वारा स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमाण्ड सेंटर मोतीमहल में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 0751.2646605ए 2646606ए 2646607ए 2646608 है। इन नम्बरों पर भी आम नागरिक संपर्क कर कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के साथ.साथ आवश्यक सूचनायें भी प्रदान कर सकता है। जनता द्वारा प्राप्त सूचनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की जायेगी।
यह रहे उपस्थित
एडीएम किशोर कन्याल, एएसपी सतेन्द्र सिंह, सीईओ स्मार्ट सिटी महिप तेजस्वी, संयुक्त संचालक नगर एवं ग्राम निवेश बीके शर्मा, स्मार्ट सिटी एडवायजरी फोरम के सदस्य राजेन्द्र सेठ, हरिमोहन पुरोहित, कुलवीर भारद्वाज एवं स्मार्ट सिटी से जुड़े विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
