जनता कर्फ्यू – शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 10 बजे तक 2400 ट्रेनें और दिल्ली -भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस नहीं चलेगी

नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी की ओर से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है। इसके मद्दे नजर शनिवार की रात 12 बजे से रविवार की रात 10 बजे तक कोई भी यात्री ट्रेनें नहीं चलेगी। सूत्रों के अनुसार, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी सुबह 4 बजे रोक दी जायेगी। इसके साथ ही उपनगरीय (लोकल) ट्रेन सेवाओं को घटाकर न्यूनतम स्तर पर लाया जायेगा। रेल अधिकारियों के अनुसार, जनता कर्फ्यू के दौरान कुल 2400 यात्री ट्रेनें नहीं चलेंगी। इनमें 1300 मेल एक्सप्रेस गाडि़यां, पैसेंजर ट्रेनें और बड़ी संख्या में उपनगरीय ट्रेनें शामिल की गयी है।
कोरोना वायरस के मद्देनजर, गैर जरूरी यात्रा टालने के लिये रेलवे पहले ही 245 यात्री गाडि़यां रद्द कर दी गयी है। मेलऔर एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑन बोर्ड कैटरिंग सर्विस को भी अगले आदेश तक के लियेबंद कर दिया गया है। इंडियर रेलवे कैटरिंग एंण्ड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की तरफ से बताया गया कि संक्रमण रोकरने के लिये उसके द्वारा संचालित फूड प्लाजा, जन आहार केन्द्र और सेल किचन भी बंद करने का फैसला किया गया है।
दिल्ली -बेंगलुरू में मेट्रो, दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस और हरियाणा में बसें बन्द रहेगी
22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन दिल्ली में मेट्रो सेवायें, दिल्ली से भोपाल के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को भी 31 मार्च तक बन्द किया गया हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि यह कदम लोगों को घर पर रूकने और भीड़ में दूरी बनाने के लिये किया गया है। वहीं, रविवार का हरियाणा में बस सर्विस भी बन्द रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *