जबलपुर में कोरोना के 4 पॉजिटिव मरीज मिले, मप्र में हड़कंप

जबलपुर. मध्यप्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस से पीडि़त एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिले थे लेकिन शुक्रवार को जबलपुर में एक साथ कोरोना के 4 पॉजिटिव मरीज मिले है। टेस्ट रिपोर्ट में चारों कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जबलपुर कलेक्टर ने इसकी पुष्टि कर दी है। 4 पीडि़तों में 3 एक ही परिवार के है। बताया जा रहा है कि चारों कुछ दिन पहले विदेश ले लौटे है।
स्थानीय अधिकारियों के हाथ-पॉव फूले
कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के जो तीन लोग पीडि़त है वो सभी दुबई से लौटे है साथ ही चौथ व्यक्ति भी विदेश से ही वापस आया है। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिले में हड़कंप मचा है। स्थानीय अधिकारियों के हाथ-पॉव फूल गए है। प्रशासन के लोग यह जानने की कोशिश में लगे है कि आखिर इन पीडि़तों के संपर्क में कितने लोग आए थे।
प्रशासन इन लोगों के ट्रैवेल रिकॉर्ड को भी खंगाल रही
वहीं सभी पीडि़तों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रशासन इन लोगों के ट्रैवेल रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है कि विदेश से लौटने के बाद ये लोग कहां-कहां गए साथ ही इनके परिवार के लोगों को भी आइसोलेट करने की तैयारी की जा रही है क्योंकि ये सभी लोग जबलपुर पहुंचने के बाद अपने घर में रूके थे। उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन आसपास के इलाकों को सील कर वहां सैनेटाइज भी कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *