महज चार दिन में कोरोना वायरस खत्म, इस दवा से हजारों मरीज हुए ठीक

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के कोहराम के बीच एक बेहद ही अच्छी खबर सामने आई है। चीन ने एक दवा से अपने हजारों मरीजों को कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक कर लिया है। स्वयं चीनी सरकार ने माना है कि यह दवा इतनी इफेक्टिव है कि कोई भी कोराना वायरस का मरीज महज 4 दिन में ठीक होकर घर चला जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि चीन में अभी तक 81,193 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन इनमें से करीब 71,258 लोग ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। अब तक चीन में 3,252 लोग इस वायरस की वजह से दम भी तोड़ चुके हैं।
यह दवा चीन में वरदान बन गयी
चीन के साइंट व टेक्नोलॉजी मंत्री झांग शिनमिन ने पुष्टि की है कि जापानी दवा ‘‘फाविपिराविर’’ नाम की दवा चीनी कोरोना वायरस मरीजों पर काफी असरदार साबित हुई है। चीनी अस्पतालों में आने वाले कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज को यही दवा दी जा रही है। चीनी मंत्री का कहना है कि इस दवा से कोई भी मरीज महज 4 दिन के अन्दर ठीक होकर घर वापिस जा रहा है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि इससे पूर्व किसी मरीज को ठीक करने में 11 दिन या उससे अधिक का समय लग रहा था।
ठीक होने का दावा 91 प्रतिशत तक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन से मिले मरीजों के एक्सरे रिपोर्ट से भी ये साबित हुआ है। जिन मरीजों को कोरोना वायरस इलाज के लिए जापानी दवा फेविपिराविर दिया गया उनके फेफड़े दोबारा से ठीक हो गए। दवा 91 प्रतिशत तक सटीक काम कर रही है। इसके उलट जिन मरीजों का इलाज अन्य दवाओं से किया गया उनमें मात्र 62 प्रतिशत के ही फेफड़े ठीक हो पाए। बताते चलें कि कोरोना वायरस सबसे ज्यादा फेफड़ों पर हमला करता है। वायरस सांस लेने में रुकावट पैदा कर देता है जिसकी वजह से मरीज की मौत हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *