कोरोना वायरस से बचने के लिये मुंबई, नागपुर, पूणे और पिंपरीचिंचवाड़ में 31 मार्च तक सभी सेवायें बंद
मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई, पूणे, पिंपरी चिंचवाड़ और नागपुर में 31 मार्च तक सभी सेवायें बन्द कर दी गयी है। भारत में यह पहला मामला है जब किसी शहर में कोरोना वायरस के चलते पूरे शहर को बन्द कर दिया गया है। हालांकि सरकार ने मुंबई लोकल, किराना और जनरल स्टोर्स की दुकानें, डेयरी, मेडीकल स्टोर, पैथालॉजी, अस्पताल और जरूरी सेवाओं को इससे छूट दी गयी है। सरकारी कार्यालयों में 25 प्रतिशत हाजिरी ही रखी जायेगी।
महज चार दिन में कोरोना वायरस खत्म, इस दवा से हजारों मरीज हुए ठीक
नई दिल्ली. कोरोना वायरस के कोहराम के बीच एक बेहद ही अच्छी खबर सामने आई है। चीन ने एक दवा से अपने हजारों मरीजों को कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक कर लिया है। स्वयं चीनी सरकार ने माना है कि यह दवा इतनी इफेक्टिव है कि कोई भी कोराना वायरस का मरीज महज 4 दिन में ठीक होकर घर चला जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि चीन में अभी तक 81,193 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन इनमें से करीब 71,258 लोग ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। अब तक चीन में 3,252 लोग इस वायरस की वजह से दम भी तोड़ चुके हैं।
यह दवा चीन में वरदान बन गयी
चीन के साइंट व टेक्नोलॉजी मंत्री झांग शिनमिन ने पुष्टि की है कि जापानी दवा ‘‘फाविपिराविर’’ नाम की दवा चीनी कोरोना वायरस मरीजों पर काफी असरदार साबित हुई है। चीनी अस्पतालों में आने वाले कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज को यही दवा दी जा रही है। चीनी मंत्री का कहना है कि इस दवा से कोई भी मरीज महज 4 दिन के अन्दर ठीक होकर घर वापिस जा रहा है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि इससे पूर्व किसी मरीज को ठीक करने में 11 दिन या उससे अधिक का समय लग रहा था।
