कमलनाथ ने इस्तीफा राज्यपाल लालजी टण्डन को सौंपा

भोपाल. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने निवास पर आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफा का ऐलान कर दिया और वह अपना इस्तीफा लेकर राज्यपाल लालजी टण्डन को सौंप दिया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा को 15 साल मिले। मुझे 15 महीने मिले। आप सब जानते हैं कि महीनेभर में जब हमारी सरकार बनी थी तो हर 15 दिन में भाजपा नेता कहते थे कि ये सरकार पंद्रह दिन.महीनेभर की सरकार है। कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेस के पहले भाजपा विधायक शरद कोल ने भी इस्तीफा दे दिया। स्पीकर ने कोल का इस्तीफा स्वीकार करने की जानकारी दी। हालांकिए भाजपा ने दावा किया कि कोल ने इस्तीफा नहीं दिया है।
मप्र विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे होगी शुरू और 5 बजे पहले होगा फ्लोर टेस्ट
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गुरूवार की देर रात विधानसभा सत्र बुलाने के लिये नोटिफिकेशन और कार्यसूची जारी कर दी गयी है। विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे शुरू की जायेगी। शाम 5 बजे फ्लोर टेस्ट कराया जायेगा। गुरूवार की देर रात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखा हैं।
बहुमत सिद्ध करने के लिये 104 विधायक चाहिये
सुप्रीम कोर्ट ने गुरूवार को आदेश दिया है कि 20 मार्च को शाम 5 बजे मप्र में फ्लोर टेस्ट कराया जायेगा। इसके साथ ही एम कमलनाथ के सभी उम्मीदें समाप्त हो चुकी है। मप्र विधानसभा की ताजा स्थिति के बाद बहुमत परीक्षण के लिये 104 विधायकों की जरूरत होगी। 22 विधायकों के इस्तीफ केबाद कांग्रेस के सामने बहुंमत सिद्ध करना नामुमकिन नजर आ रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *