महिला सम्मान कार्यक्रम -महिलाओं और बच्चियों में महिला अपराध के प्रति जागरूक होना आवश्यक है -एएसपी सुमन गुर्जर

ग्वालियर. महिलाओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से और महिलायें अपनी पुलिस के साथ आसानी और सुगमता से शेयर कर सकें इसलिये थाना विश्वविद्यालय की ओर से महिला सम्मान का आयोजन डाइट कॉलेज में किया गया। जिसमें महलगांव, डाइट कॉलेज, सिंधिया नगर और 3 अन्य कॉलोनियों की महिलाओं के बीच महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। महिला सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि एएसपी सुमन गुर्जर और कार्यक्रम की अध्यक्षता पैड वूमेन की संस्था की अध्यक्ष श्रीमति किरण बाजपेई ने की। कार्यक्रम के शुभारंभ में महिलाओं के सम्मान में टीआई विश्वविद्यालय ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में बताया। कार्यक्रम में डाइट की प्राचार्य, थाना विश्वविद्यालय की सब इस्पेक्टर सुरूचि शिवहरे उपस्थित रहीं।
महिला सम्मान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एएसपी सुमन गुर्जर ने शहर में महिलाओं के साथ होने वाली घटनायें और घटित अपराधों के संबंध में महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा है महिलाओं और बच्चियों में महिला अपराध के प्रति जागरूक होना आवश्यक है कि अगर आपके साथ कभी भी कोई घटना घटती है तो आप जरूर पुलिस के साथ शेयर करें। जैसे कि गुमशुदा बच्चियां, छेड़खानी और बलात्कार के प्रकरणों मैं वहां पर उपस्थित भी लोगों को बारीकी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया और चुपचाप जुर्म न सहें। अगर कोई छेड़खानी कर रहा है वह आसपास की सारी होने वाली घटनाओं देखता है तो उसके बारे में भी बताया गया। महिलाओं ने जागरूकता कार्यक्रम बेहतर तरीके से समझा। महिलाओं ने कहा कि हम या हमारे साथ या किसी ओर के साथ कोई घटना घटती है तो पुलिस को खुल कर बता पायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *