सीएम ने मुरैना के कलेक्टर व एसपी को हटाया और एसडीओपी निलंबित

मुरैना. तीन गांवों में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुरैना के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया है इनके साथ ही जौरा के एसडीओपी को निलंबित दिया गया है। सीमए ने उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि मुरैना की घटना अमानवीय और तकलीफ पहुंचाने वाली है ऐसे मामलों में कलेक्टर और एसपी ही दोषी होंगे, मैं मूक दर्शक नहीं रह सकता, अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

मध्य प्रदेश में 9 माह में जहरीली शराब पीने 38 लोगों की मौत हो चुकी है। जहरीली शराब पीने से मुरैना में 20 लोगों की मौत के बाद अब सरकार अवैध शराब को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना कलेक्टर अनुराग वर्मा और एसपी अनुराग सुजातिया को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एसडीओपी को निलंबित किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा इस बैठक में शामिल हैं। जानकारी के मुताबकि प्रदेश में पिछले 9 माह में जहरीली शराब से 38 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद सरकारी तंत्र शराब के अवैध करोबार को रोकने में अब तक नाकाम रहा । तीन माह पहले 15 अक्टूबर को उज्जैन में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हुई थी। उसके बाद प्रदेश भर में देसी शराब के अवैध करखानों पर छापे मारे गए, लेकिन पिछले एक सप्ताह में प्रदेश में जहरीली शराब से मरने और बीमार होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। सरकार ने उज्जैन मे जहरीली शराब कांड में अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजोरा की अध्यक्षता में एसआईटी बनाई थी। जांच के बाद उज्जैन के एसपी मनोज सिंह को हटाया दिया गया है, इसके साथ ही इलाके के सीएसपी रजनीश कश्यप को सस्पेंड कर दिया गया था।

जहरीली शराब से लगातार मौतें
2 मई 2020 को रतलाम के पचेड़ और भड़वासा गांव में 4 मौतें

6 सिंतबर 2020 को दिवानिया गांव में 2 मौतें
15 अक्टूबर को उज्जैन में 14 मजदूरों की मौत
7 जनवरी 2021 को खरगोन के देवला गांव में 2 मौतें
11 जनवरी 2021 को मुरैना में 16 मौतें

दतिया की जिला आबकारी अधिकारी निधि जैन को मुरैना का भी प्रभार सौंपा
वहीं शराब पीने वाले अब अस्पतालों में आ रहे है इन लोगों का कहना है कि लगातार मौत की सूचना मिलने के बाद कुछ डर गए है और कुछ तबीयत भी खराब है। दूसरी ओर जहरीली शराब बनाने और बेचने वालों के परिवार में भी मौतें हुई है। 7 लोग मुरैना व ग्वालियर के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शराब बनाने व बेचने वाले 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुरैना के आबकारी अधिकारी जावेद अहमद एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बागचीनी थाना प्रभारी अविनाश सिंह राठौर को निलंबित कर दिया है। दतिया की जिला आबकारी अधिकारी निधि जैन को मुरैना का भी प्रभार सौंपा गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शवों को रखकर जाम भी लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *