ईडी ने पूर्व राज्यसभा सांसद केडी सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया, 239.39 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद केडी सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। तृणमूल कांग्रेस नेता केडी सिंह से जुड़ी एक कंपनी अल्केमिस्ट इन्फ्रा रियलटी लिमिटेड पर ईडी ने 2016 में केस दर्ज किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमएलए के तहत कंपनी के खिलाफ दायर चार्जशीट, उसके निदेशकों और अन्य लोगों के खिलाफ एक संज्ञान लेते हुए आपराधिक मामला दर्ज किया था।
पूछताछ के दौरान लेनदेन की जानकारी नहीं दे पाए
ईडी के अधिकारियों ने बुधवार को केडी सिंह से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार ईडी की पूछताछ के दौरान केडी सिंह कुछ लेनदेन की जानकारी देने में विफल रहे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
ईडी ने 239 करोड़ की संपत्ति जब्त की
ईडी केडी सिंह के कई ठिकानों पर पहले छापेमारी कर चुकी है और संपत्ति को सीज किया था। ईडी ने पंजाब, हरियाणा, शिमला और शिमला समेत 7 ठिकानों पर छापेमारी की थी और 239.39 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी जिसमें रिजॉर्ट, शोरूम और बैंक खाते भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *