शिवम वर्मा ने ग्वालियर नगरनिगम आयुक्त, आनंद शर्मा सीएम कार्यालय में सचिव बनाये गये
भोपाल. राज्य सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों के नई पदस्थापना कर दी गयी है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण उज्जैन के संभागायुक्त आनंद शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार ग्वालियर जिला पंचायत के सीइओ शिवम वर्मा को ग्वालियर नगरनिगम आयुक्त बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश केअनुसार 2000 बैच की अधिकारी रेणु तिवारी को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग में सचिव बनाया गया है।
इसी तरह खण्डवा जिला पंचायत के सीईओ रोशन कुमार सिंह को मुरैना जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग में उपसचिव वंदना मेहरा की नई पदस्थापना मुख्यमंत्री कार्यालय में की गयी है। आपको बता दें कि ग्वालियर में वेतन नहीं मिलने की वजह से हड़ताल पर कर्मचारियोें द्वारा सड़कों पर कचरा फेंके जाने को लेकर सीएम शिवराजसिंह चौहान ने 5 जनवरी को कलेक्टर-कमिश्नर वीडियो कॉफ्रेंस में नाराजगी व्यक्त की थी।
इसी वजह से मुख्यमंत्री नेग्वालियर नगरनिगम आयुक्त संदीप माकिन से सवाल-जबाव किये थे। सीएम ने पूछा था कि वेतन देने में इतना बिलंब क्यों हुआ? आप कमिश्नर है, शहर में सफाई व्यवस्था कायम रखना आपकी जिम्मेदारी है, लेकिन आपके सामने सड़कों पर कचरा फेंका जा रहा हे। यह सहन करने लायक नहीं है। सीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था- अब बहुत हो गया। उन्होंने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस से कहा – इनकी छुट्टी कर दो। बैठक खत्म होने के बाद कमिश्नर माकिन को नगरनिगम से हटाकर मंत्रालय में पदस्थ दिया गया था।
