अच्छी खबर- मप्र के 4.47 लाख कर्मचारियों को 5% डीए और इंक्रीमेंट मई में देने की तैयारी
भोपाल. पिछले डेढ़ वर्ष से रोके गये महंगाई भत्ता (डीए) दिये जाने की खबर सुनकर कर्मचारियों के परिवार ने राहत की सांस ली है अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। इससे मप्र के 4.47 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलने वाला है सरकार मई में इसका भुगतान करने की तैयारी कर रही है और साथ ही पिछले वर्ष जुलाई में रोकी गयी वार्षिक वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) फायदा दिया जाना है। इस लाभ के बगैर प्रदेश 18 हजार कर्मचारी पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हो गये है। इस वर्ष भी 21 हजार कर्मचारी रिटायर होने वाले हैं।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी इस बात के संकेत दिये हैं कि जैसे-तैसे मप्र की वित्तीय स्थिति ठीक होगी राज्य के कर्मचारियों को बकाया महंगाई भत्ता, वार्षिक वेतन वृद्धि और 7वें वेतनमान की अंतिम किस्त का भुगतान कर दिया जायेगा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का भी कहना है कि इस वर्ष बजट पारित होने के बाद 1 अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष में यह फायदा कर्मचारियों को मिल सकते हैं जिनका भुगतान अप्रैल-मई माह में किया जायेगा। इस पर अनुमानित वार्षिक खर्च 2742 करोड़ के लगभग हे।
केन्द्र ने भी नहीं दिया 2 प्रतिशत
कोरोना से चरमराई वित्तीय व्यवस्था की कारण से केन्द्र ने भी अपने कर्मचारियों को 1 जनवरी 2020 से बकाया 2 % डीए नहीं दिया है और यह महंगाई वृद्धि आगामी आदेश तक के लिये रोकी गयी है। इसका फायदा मिलनेके बाद ही प्रदेश के कर्मचारियों को 2 % वेतन वृद्धि से पिछड़ जायेंगे।
