केंद्रीय आयुष मंत्री नाइक की कार मंदिर से लौटते समय पलटी, पत्नी व पीए की मौत

कर्नाटक. केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक की कार कर्नाटक के अंकोला में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में श्रीपद नाइक की पत्नी विजया नाइक और पीएम की मौत हो गई। नाइक भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के सीएम प्रमोद सावंत से बात करके वहां केंद्रीय मंत्री के इलाज की बेहतर व्यवस्था करवाने को कहा है।
येल्लापुर से गोकर्ण के बीच ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खोया
मूल रूप से गोवा के रहने वाले नाइक अपनी पत्नी विजया के साथ गोकर्ण जा रहे थे। येल्लापुर से गोकर्ण के बीच उनके ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खो दिया। हादसे में नाइक की पत्नी विजया और उनके पीए की मौत हो गई वहीं मंत्री श्रीपद नाइक और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
पत्नी ने गणवाहन अनुष्ठान करके विशेष पूजा की थी
जानकारी के अनुसार श्रीपद नाइक और उनकी पत्नी सोमवार सुबह उत्तर कर्नाटक के येल्लापुर गए थे। वहां उन्होंने गणपति मंदिर, कवादिकरे मंदिर, पंडवासी ग्राम दीवी मंदिर और ईश्वरा मंदिर में दर्शन किए। इन मंदिरों में नाइक और उनकी पत्नी ने गणवाहन अनुष्ठान करके विशेष पूजा की थी, वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *