4 आईएएस अफसरों के तबादले- ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा को बनाया

भोपाल. शिवराज सरकार ने सोमवार को 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। उज्जैन कमिश्नर आनंद शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय में बतौर सचिव पदस्थ किया है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय में दो सचिव हो जाएंगे। वहीं रेणु तिवारी को सचिव अनुसूचित जाति कल्याण बनाया गया है। संदीप माकिन को ग्वालियर नगर निगम आयुक्त पद से हटाए जाने के बाद शिवम वर्मा को यह जिम्मेदारी दी गई है।
बता दें कि सीएम शिवराज की नाराजगी के बाद संदीप माकिन को नगर निगम आयुक्त ग्वालियर के पद से हटाया गया। अब इस जगह पर सामान्य प्रशासन विभाग ने ग्वालियर जिला पंचायत में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम वर्मा को पदस्थ किया है। वहीं खंड़वा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोशन कुमार सिंह का तबादला मुरैना जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *