मिलावट से मुक्ति अभियान में 3 दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज, सड़े चूर्ण की 3 बोरी नष्ट

ग्वालियर. मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत 11 जनवरी को डिप्टी कलेक्टर संजीव खेमरिया की अगुआई में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न डेयरियों के निरीक्षण कर नमूना लिये जाने की कार्यवाही की हैं। जिसमें दहीमंडी में प्रकाश डेयरी के मालिक मनोज गोयल के सामने मिल्क क्रीम का सेम्पल, माधोगंज थाने के पास गोविंद मिष्ठान भंडार के संचालक नत्थासिंह तोमर, दुकान संचालक लोकेन्द्रसिंह तोमर के यहां बेसन के लड्डू का सैम्पल, चीनोर में आइसकैण्डी आदि का सैम्पल असुरक्षित पाये जाने पर तीनों फर्मो के संचालकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गयी है। खाद्य सामग्री के सैम्पल लेने की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता, आनंद शर्मा, सतीश शर्मा, सतीश धाकड़ और गोविंद नारायण सरगैया आदि ने कार्यवाही की है।
सड़ा चूर्ण की 3 बोरी नष्ट करावाई गयी
गिरवाई स्थित बेलदारपुरा में शिवाजी इंटरप्राइजेज संचालक दिनेश इसरानी के सामने चूरन एवं गटागट की गोलियां बनाई जा रही तभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने गटागट की गोली, चैरी एवं चूर्ण का सैम्पल लिया और साथ ही सड़ा चूर्ण के तीन बोरी मौके पर ही नष्ट करवाई गयी। संस्थान में गंदगी और अन्य अनियमितायें पाये जाने पर फर्म संचालक को नोटिस दिया गया। इसी दौरान गिरवाई स्थित गुप्ता फृड प्रॉडक्टस पर टीम पहुंची जहां विभिन्न नमकीन का बनाये जा रहे तभी खा़द्य सुरक्षा अधिकारी गोविंद नारायण सरगैयां द्वारा नमकीन, तेल का सैम्पल भरा गया है। दूसरी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शिवहरे लोकेन्द्र सिंह एवं श्रीमती निरूपमा शर्मा ने सचिन तेंदुलकर मार्ग यूनीवर्सिटी स्थित कच्ची कड़ाई रेस्टारेंट पर संचालक के सामने पनीर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्ची पाउडर के सैम्पल लिये गये। बापू की रसोई पर अर्चित अग्रवाल के समक्ष पनीर चना का सैम्पल लिया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *