नगरनिगम उपायुक्त एपीएस भदौरिया सहित टीम को बंधक बनाया

ग्वालियर. गन्दगी फैलाने वालों पर कार्यवाही करने पहुंचे नगरनिगम उपायुक्त और उनकी टीम को दुकानदारों ने बंधक बना लिया और बंधक बनाने के बाद धमकाया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गयी। घटना सोमवार की दोपहर डीडी नगर कोठारी हाउस कॉम्पलेक्स की है। इसी समय इंटरनेट पर संभागीय आयुक्त व निगम प्रशासक बैठक ले रहे थे। जिसमें उपायुक्त नगरनिगम ने बंधक बनाने की बात कहीं। निगम के अधिकारियों को बंधक बनाने पर हंगामा खड़ा हो गया। तत्काल पुलिस बल डीडी नगर पहुंचा और बंधक बनाये नगरनिगम के अधिकारियों को मुक्त कराया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।
क्या है मामला
नगरनिगम उपायुक्त एपीएस भदौरिया सोमवार की दोपहर अपनी टीम सुरक्षा विवेक त्यागी, सहायक दरोगा राजीव, डब्ल्यूएचओ दलवीर कन्नोजिया के साथ डीडी नगर में स्वच्छता अभियान के तहत कार्यवाही करने के लिये पहुंचे थे । टीम कोठारी हाउस कॉम्पलेक्स में दो दुकानों पर पहुंची। बालाजी किराना स्टोर्स और खेरापति दुग्ध डेयरी पर काफी गन्दगी फैली हुई थी। इस पर बालाजी किराना स्टोर्स के संचालक पर उपायुक्त ने जुर्माना के कार्यवाही की। ज बवह जुर्माना वसूल रहे थे तभी वहां दुकान संचालक का बेटा दीपू राठौर पहुंच गया। उसने अपने दोस्तों को बुला लिया और सभी ने नगरनिगम उपायुक्त और उनकी टीम को बंधक बना लिया और इतना नहीं धमकाया भी।

एसपी ने भेजा फोर्स तब मुक्त कराया

जब नगर निगम के अफसर, स्टाफ सहित बंधक बने हुए थे तभी संभागीय आयुक्त ने नगर निगम के वार्ड मॉनिटर की मीटिंग शुरू कर दी। गूगल मीट पर मीटिंग में उपायुक्त ने उनको बंधक बनाने का जिक्र किया। इस पर हड़कंप मच गया। तत्काल कमिश्नर ने एसपी अमित सांघी को कॉल किया और पूरी घटना से अवगत कराया। इस सूचना पर तत्काल पुलिस फोर्स पहुंचा और आरोपियों को गिरफ्तार कर नगर निगम के अफसरों को मुक्त कराया। इस मामले में सुरक्षा निरीक्षक विवेक त्यागी की शिकायत पर पुलिस ने बंधक बनाने व शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *