शिवराज मंत्रिमंडल में महाकौशल को भी मिलेगी जगह, जल्द होगा संगठन का विस्तार- वीडी शर्मा

कटनी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कटनी पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन महाकौशल से मंत्रिमंडल में स्थान सुनिश्चित करने के लिए गंभीर है, महाकौशल से मंत्रिमंडल में स्थान को लेकर संगठन गंभीरता से विचार कर रहा है इसे जल्द पूरा भी किया जाएगा।
नगर निगम चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित
वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर इंतजार की घडि़यां समाप्त हो गई है जल्द ही एक अच्छी और परिपूर्ण कार्यसमिति घोषित की जाएगी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा एक लाइव संगठन है। हम हमेशा काम करते रहते है। आने वाले नगर निगम चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।
प्रदेश में कोई भूमि माफिया नहीं बचेगा
वीडी शर्मा ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में कोई भूमि माफिया नहीं बचेगा। भाजपा की सरकार किसी को नहीं छोड़ेगी इसके लिए शिवराज सरकार प्रतिबद्ध है और प्रशाशन भी लगातार काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *