जेयू के गालव सभागार में भवभूति समारोह में संस्कृत विद्वानों का सम्मान किया जायेगा
ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में 2 दिवसीय अखिल भारतीय भवभूति समारोह का आयोजित किया जा रहा है भवभूति समारोह का शुभारंभ 15 जनवरी की दोपहर 11 बजे होगा जिसमें मुख्य अतिथि सांसद विवेक शेजकर होंगे। उद्घाटन समारोह और समापन नगर निगम आयुक्त के मुख्य आतिथ्य में होगा। समारोह में देशभर के लगभग 50 विद्वानों के शामिल होने की जानकारी पत्रकारवार्ता में पत्रकारो से चर्चा करते हुए जीवाजी विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण के अधिष्ठाता प्रो. एसके द्विवेदी ने दी। उद्घाटन समारोह में को दो सत्रों शोध संगोष्ठी आयोजित होगी, जिसमें शोध संगोष्ठी होगी प्रथम सत्र 12 बजे से प्रारंभ होगा और दूसरे सत्र 3.30 बजे आयोजित किया गया।
शोध पत्र पढे जायेंगे और प्रतियोगितायें होगी
जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में 12 व 13 जनवरी को विद्यालय स्तरीय, महाविद्यालय स्तरीय एवं िवश्वविद्यालय की हिन्दी/संस्कृत की निबंध स्श्वर श्लोक पाठ, संस्कृत भाषण, हिन्दी भाषण, और हिन्दी की वाद-विवाद प्रतियोगिता, का आयोजन किया गया हैं। संस्कृत विद्वानों द्वारा लगभग 30 शोध पत्र पढ़ें जायेंगे। 15 जनवरी की शाम 6 बजे गालव सभागार में महावीरचरितम् नाटक (संस्कृत नाटक) का मंचन किया जायेगा।
समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों का सम्मान होगा
अखिल भारतीय भवभूति समारोह का समापन 16 जनवरी को नगरनिगम आयुक्त के मुख्य आतिथ्य में होगा। समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों का सम्मान किया जायेगा। पत्रकारवार्ता में जेयू के छात्र कल्याण के अधिष्ठाता प्रो एसके द्विवेदी, डॉ. मनीष खेमरिया, डॉ. विष्णु नारायण तिवारी, डॉ. कृष्णा जैन आदि लोग उपस्थित रहें।
