वर्षा से बचने के लिए 100 लोग छत के नीचे खड़े थे, छत गिरने से 22 की मौत 30 घायल
गाजियाबाद . उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को बड़ा हादसा हो गया, यहां मुरादनगर के श्मशान में अंतिम संस्कार के दौरान गैलरी की छत गिरने से कई लोग दब गए इनमें 22 की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। बारिश से बचने के लिए लोग छत के नीचे खड़े हुए थे।
सीएम ने मरने वालों के आश्रितों को 2 लाख रु. की आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए
बता दें कि एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी है, दूसरी ओर बारिश की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। मृतकों में 3 की पहचान हो गई है। इनके नाम योग्रेंद्र, बंदी और ओंकार थे। ये संगम विहार और मुरादनगर के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरने वालों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए है साथ ही मंडलायुक्त मेरठ और एडीजी मेरठ जोन से घटना की रिपोर्ट मांगी है।
अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा लोग शामिल हुए
दयानंद कॉलोनी के दयाराम की शनिवार रात बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। रविवार को मुरादनगर श्मशान में अंतिम संस्कार के लिए 100 से ज्यादा लोग जुटे थे। बारिश से बचने के लिए लोग गैलरी में खड़े हो गए और अचानक गैलरी की छत गिर गई।

