एमपी के 29वें चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ
भोपाल. ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस रहे मोहम्मद रफीक मध्य प्रदश के 29वें चीफ जस्टिस बन गए है। उन्हें रविवार को राज्यपाल आनंद बेन पटेल ने पद की शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित कई जज मौजूद रहे।
मप्र हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस अजय कुमार मित्तल पिछले साल 29 सितंबर को रिटायर हो गए थे इसके बाद हाईकोर्ट के जस्टिस संजय यादव के पास एक्टिंग चीफ जस्टिस का दायित्व रहा और उनका तबादला भी इलाहाबाद हाईकोर्ट किया गया है।
24 की उम्र में वकालत से अपने सफर की शुरूआत करने वाले जस्टिस मोहम्मद रफीक के पास लंबा अनुभव है। 14 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम की अनुशंसा की थी इसके बाद केंद्र सरकार ने दो दिन पहले तबादला आदेश जारी किया था।

