आईजी अविनाश शर्मा ने यातायात की 4 शॉर्ट फिल्में लांच की
ग्वालियर. शहर के यातायात को सुधारने और सुगम बनाने के दिशा में ग्वालियर पुलिस पहल करते हुए नागरिकों में यातायात के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य को लेकर एसपी अमित सांघी ने यातयात पुलिस की जिम्मेदारी संभाल रहे एएसपी पंकज पांडे ने 24 दिसम्बर को संभागायुक्त और आईजी द्वारा शहर में किये गये भ्रमण में दिये निर्देश को ध्यान में रखते 4 शॉर्ट फिल्म तैयार की गयी थी जिनका मुख्य अतिथि आईजी अविनाश शर्मा ने मीडिया की उपस्थिति में लांच की। इस अवसर पर एसपी अमित सांघी भी मौजूद रहें।
शहर में यातायात की व्यवस्था संभाल रहे डीएसपी नरेश अन्नोटिया, विक्रम कनपुरिया, यातायात सूबेदार हिमांशु तिवारी मौजूद रहें।

