राज्यपाल के सामने शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के 106 विधायकों की परेड कराई

भोपाल. शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार (16 मार्च) को राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की और उनके सामने बीजेपी के 106 विधायकों की परेड कराई। इस दौरान शिवराज सिंह ने राज्यपाल को विधायकों की सूची सौंपी और कहा कि कमलनाथ सरकार अल्पमत में है और बीजेपी के पास सरकार बनाने का संवैधानिक अधिकार है।
राज्यपाल मेरे अच्छे मित्र कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई- दिग्विजय सिंह
वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल से मिलने के बाद कहा कि राज्यपाल मेरे अच्छे मित्र रहे है कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई केवल मैं उनसे भेंट के लिए गया था। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार अल्पमत में है और भाजपा फ्लोर टेस्ट की मांग पर अड़ी हुई है वहीं कमलनाथ सरकार फ्लोर टेस्ट को टालने में लगी हुई है। वहीं कमलनाथ सरकार अल्पमत में है और भाजपा फ्लोर टेस्ट की मांग पर अड़ी हुई है। वहीं कमलनाथ सरकार फ्लोर टेस्ट को टालने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *