शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रव्यापी समस्याओं के विरोध में एनएसयूआई द्वारा आंदोलन का शंखनाद
ग्वालियर शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रव्यापी समस्याओं के विरोध में एनएसयूआई द्वारा आंदोलन का शंखनाद आज ग्वालियर के साइंस कॉलेज में किया गया । इस आंदोलन में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार शिक्षा के व्यापारी कारण, देश में बढ़ती बेरोजगारी, छात्रों के साथ हिंसा, लोकतंत्र पर दमन के खिलाफ एवं बढ़ती महंगाई डीजल पेट्रोल के दाम के खिलाफ आवाज बुलंद की गई छात्रों को उनके साथ हो रहे भेदभाव भ्रष्टाचार से ना सिर्फ अवगत कराया गया बल्कि उन्हें आवाज उठाने से लेकर संघर्ष करने का हौसला भी प्रदान किया गया।
प्रदेश सरकार ने सिंधिया के जाने से तनाव का माहौल बना हुआ है, मैं इस परिस्थिति में आपको यह भरोसा दिलाता हूं यह सोच कर जरा भी घबराए नहीं की सरकार गिर सकती है यह संगठन कमजोर हो सकता है। कांग्रेस कोई संगठन नहीं बल्कि एक विचारधारा है जिसने सदैव राष्ट्रीय राष्ट्रहित तथा देश के विकास के लिए कार्य किया है एवं छात्रों की आवाज को बुलंद किया है।
निरूसंदेह सिंधिया जी के द्वारा उठाए गए इस कदम से हम सभी को दुख तथा कष्ट हुआ है परंतु सिंधिया जी का हमसे अलग होना हमें कमजोर नहीं करता बल्कि हमें हौसला देता है अब हमें संघर्ष और व्यापक स्तर पर पूर्ण लगन के साथ भयमुक्त होकर कार्य करना है।
कोरोना जैसी ही घातक विचारधारा वाली भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अपनाए जा रहे तानाशाही रवैया से सभी साथियों को अवगत कराया तथा बढ़ती हुई बेरोजगारी महंगाई डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम के विरोध में प्रदर्शन भी किया गया इस कार्यक्रम का नेतृत्व करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ तो इस कार्यक्रम में यतेंद्र सिंह वंश, अजय पंडित आदि छात्र उपस्थित रहे।
