17 मार्च को फ्लोर टेस्ट कराएं राज्यपाल -लालजी टंडन

भोपाल. राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर 17 मार्च को फ्लोर टेस्ट के लिए कहा है। सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही 26 मार्च तक स्थगित कर दी गई है। सरकार के इस फैसले से राज्यपाल लालजी टंडन नाराज बताए जा रहे है। वे विधानसभा में बजट सत्र की औपचारिक शुरूआत करने 9 मिनट की देरी से पहुंचे और पूरा अभिभाषण पढ़े बिना 11 मिनट में राजभवन लौट गए।
लोकतंत्र को बचाना मेरी जिम्मेदारी- राज्यपाल लालजी टंडन
राज्यपाल ने विधायकों से पूछा- स्वेच्छा से आए है? इस पर विधायकों ने एक साथ (हां) में जवाब दिया। राज्यपाल ने पूछा- कोई दबाव तो नहीं? इस पर विधायकों ने कहा- बिल्कुल नहीं। राज्यपाल ने कहा अब लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी मेरी है और आपके अधिकारों का हनन नहीं होगा।
वहीं विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले रविवार को भी राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर सोमवार को फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश दिया था। पत्र मिलते ही कमलनाथ देर रात राजभवन उनसे मिलने भी गए थे। सोमवार विधानसभा से राज्यपाल के जाने के बाद पहले 10 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित की गई उसके बाद 26 तारीख तक के लिए सत्र को टाल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *