दो से अधिक बच्चे को जन्म देने वालों को नहीं मिलेगा सरकारी लाभ, निजी विधेयक पेश करेंगे कांग्रेसी नेता

नई दिल्ली. कांग्रेस के सीनियर नेता अभिषेक सिंघवी जनसंख्या नियंत्रण पर रोक लगाने के लिये निजी विधेयक लाने की तैयारी में हैं। सिंघवी जनसंख्या नियंत्रण के लिये प्रोत्साहन और लाभ पर रोक के माध्यम से दो बच्चों की व्यवस्था लागू करने के लिये राज्यसभा में निजी विधेयक पेश करेंगे। जनसंख्या नियंत्रण विधेयक 2020 में मुद्रा संबंधी जटिलतायें हैं और इसलिये राज्यसभा में पेश करने के लिये राष्ट्रपति से अनुमति की जरूरत थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुमति दे दी हैं।
सिंघवी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा है कि इस विधेयक को मैं राज्यसभा में पेश करूंगा। विधेयक में दो बच्चों का नियम मानने पर प्रोत्साहन और पालन नहीं करने पर सरकारी लाभ नहीं देने की व्यवस्था होगी।
उन्होंने कहा है कि ऐसे विवाहित जोड़े जो गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करते हैं और स्वेच्छा से नसबंदी करवाते हैं तो उन्हें केन्द्र द्वारा अकेली लड़की होने पर एक लाख रूपये और अकेला लड़का होने पर 60 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान इस विधेयक होगा। इसके अलावा नियम का पालन नहीं करने वाले जोड़ों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध, सरकारी नौकरी में पदोन्नति पर रोक आदि जैसे कदम उठाये जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *