मप्र विधानसभा बिना फ्लोर टेस्ट के 26 मार्च तक स्थगित

भोपाल. मप्र फ्लोर टेस्ट को लेकर उहापोह की स्थति के बीच राज्यपाल के अभिभाषण के बाद 26 मार्च तक विधानसभा स्थगित कर दी गयी है। इसके बाद मप्र में सियासी ड्रामा और बढ़ सकता है। जिस प्रकार से राज्यपाल ने अपने विवेक का उपयोग कर मप्र सरकार को 16 मार्च को फ्लोर टेस्ट कराने के निर्देश दिया उसी तरह स्पीकर ने अपने विवेक का उपयोग कर विधानसभा की कार्यवाही 26 मार्च तक के लिये स्थगित कर दी गयी है।
गर्वनर लालली टण्डन ने शनिवार को सीएम कमलनाथ को पत्र लिखकर 16 मार्च को हर हाल में फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश दिया था और इसके बाद देर रात कमलनाथ राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा है कि फ्लोर टेस्ट कराने के लिये तैयार है लेकिन पहले भाजपा बंधक बनाये गये विधायकों को मुक्त करें। मप्र में कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे देने के बाद से मौजूदा आंकड़े कांग्रेस के पक्ष में दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *