भाजपा के 105 विधायक दिल्ली से देर रात भोपाल पहुंचेंगे
नई दिल्ली. दिल्ली में अमित शाह ने सिंधिया और नरेंन्द्र सिंह को अपने आवास पर बुलाया और यहां करीब 2 घंटे तक बैठक चली इसके बाद भाजपा में हलचल तेज हो गइ। वहीं हरियाणा के मानेसर में ठहराए गए 105 विधायकों को लेकर दिल्ली पहुंच चुके है। शिवराज सिंह दोपहर इन भााजपा विधायकों से मिलने गुड़गांव के आईटीसी ग्रैंड होटल भी गए थे।
कांग्रेस 22 विधायक सुबह तक भोपाल आ सकते है
जानकारी के अनुसार अब दिल्ली आ चुके 105 भाजपा विधायक देर रात तक भोपाल आ सकते है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल लौटने पर बेंगलुरू के रिसॉर्ट में ठहरे उनके खेमे के 22 विधायक भी देर रात या सोमवार सुबह तक भोपल पहुंच सकते है। यह भी कहा जा रहा है कि विधायकों को फ्लोर टेस्ट के लिए बेंगलुरू से सीधे विधानसभा लाया जा सकता है।
कांग्रेस 22 विधायक ने सीआरपीएफ ने सुरक्षा मांगी
इसके साथ सिंधिया समर्थक विधायकों ने भोपाल आने से पहले जान को खतरा बताते हुए सीआरपीएफ से सुरक्षा मांगी है। दूसरी ओर भाजपा ने फ्लोर टेस्ट से पहले अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है।
