रात 2 बजे भोपाल पहुंचे भाजपा के 105 विधायक, सिंधिया खेमे के 22 विधायक बेंगलुरू से सीधे विधानसभा आएंगे

भोपाल. मध्यप्रदेश में सोमवार को शुरू होने वाले विधानसभा सत्र की शुरूआत से लगभग 9 घंटे पहले रविवार रात 2 बजे भाजपा के 105 विधायक भोपाल पहुंचे। भोपाल में विधायकों को रिसीव करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा ऑल इज वेल। यह सभी विधायक हरियाणा के मानेसर में ठहरे हुए थे लेकिन विधानसभा सत्र में फ्लोर टेस्ट की संभावना के मद्देनजर विधायकों को भोपाल रवाना कर दिया गया। यह फैसला दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के घर भाजपा नेता नरेंद्र सिंह और ज्योतिरादित्य की बैठक के बाद लिया गया।
विधायकों ने भोपाल आने से पहले सीआरपीएफ से सुरक्षा मांगी
ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सोमवार की सुबह भोपाल आ सकते है और उनके आने पर बेंगलुरू के रिसॉर्ट में ठहरे उनके खेमे के 22 विधायक भी सोमवार की सुबह भोपाल पहुंच सकते है। जानकारी के अनुसार विधायकों को फ्लोर टेस्ट के लिए बेंगलुरू से सीधे विधानसभा भी लाया जा सकता है। वहीं सिंधिया समर्थक विधायकों ने भोपाल आने से पहले सीआरपीएफ से सुरक्षा मांगी है।
फ्लोर टेस्ट की बात नहीं कर रहे इधर-उधर की बात कर रहे
कमलनाथ के बयान के बाद शिवराज सिंह ने राज्यपाल ने निर्देश दिए है कि सरकार फ्लोर टेस्ट करवाए लेकिन मुख्यमंत्री कहते है कि यह मेरा काम नहीं है। वे कह रहे है कि यह स्पीकर का काम है। मुख्यमंत्री जी सदन में क्या कामकाज होगा यह सरकार तय करती है उसे पूरा करवाने के लिए स्पीकर कार्रवाई करते है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि आप विश्वास मत हासिल करें। वही मुख्यमंत्री फ्लोर टेस्ट की बात नहीं कर रहे इधर-उधर की बात कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *