विधानसभा की कार्यसूची में फ्लोर टेस्ट का जिक्र नहीं, अभिभाषण व धन्यवाद ज्ञापन का जिक्र किया

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही का कार्यक्रम रविवार की देर शाम को जारी किया गया। अब सोमवार को होने वाले कार्यक्रमों की सूची में फ्लोर टेस्ट का जिक्र ही नहीं है इसमें केवल राज्यपाल के अभिभाषण और उस पर धन्यवाद ज्ञापन का जिक्र किया गया है। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र जारी कर कहा कि विश्वासमत के दौरान मत विभाजन की प्रक्रिया हाथ उठाकर करवाई जाए किसी अन्य तरीके से नहीं।
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम खराब होने पर सचिव को फटकार लगाई
जानकारी के अनुसार लालजी टंडन ने सदन का इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम खराब होने पर नाराजगी जाहिर की और सदन के सचिव को फटकार लगाई कि इन व्यवस्थाओं को पहले से सही क्यों नहीं किया गया। राज्यपाल टंडन ने विधानसभा के प्रमुख सचिव को तलब किया था और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम तुरंत ठीक कराने को कहा। वहीं राज्यपाल ने सचिव से पूछा कि सिस्टम ठीक नहीं था तो पहले से व्यवस्थाएं ठीक क्यों नहीं की गई इस पर नरोत्तम मिश्रा और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने राज्यपाल से मिलकर वोटिंग मशीन खराब होने पर हाथ उठाकर वोटिंग कराने की मांग की है।
मतदान सिर्फ बटन दबाकर होगा
इस बीच कमलनाथ सरकार को 15 मार्च शनिवार देर रात को फ्लोर टेस्ट से गुजरने के आदेश राज्यपाल लालजी टंडन ने जारी किए थे इसके अनुसार सोमवार से शुरू होने वाले बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद ही विधानसभा में विश्वास मत पर वोटिंग होगी। आदेश में कहा गया है कि मतदान सिर्फ बटन दबाकर होगा। यह प्रक्रिया इस दिन पूरी होगी और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *