6 माह के बकाया जलकर पर 31 मार्च तक नहीं लगेगा अधिभार
ग्वालियर नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर के जल उपभोक्ताओं को जारी किए गए जलकर के बिल जमा करने की अंतिम तिथि बढाकर 31 मार्च 2020 कर दी गई है। जलकर उपभोक्ता अब अपना जलकर 31 मार्च तक जमा कर 10 प्रतिशत अधिभार छूट का लाभ ले सकते हैं। 31 मार्च के बाद बिल जमा करने पर 10 प्रतिशत अधिभार छूट का लाभ नहीं मिलेगा।
कार्यपालन यंत्री जलप्रदाय विभाग व्हीके छारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर के जल उपभोक्ताओं को जारी किए गए जलकर के बिल जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च कर दी है। साथ ही वित्तीय वर्ष में जलकर हेतु माह अक्टूबर 2019 से 31 मार्च 2020 तक बिल जारी किये गए हैं। जिनकी राशि 900 रूपये है। जिस पर अधिभार नहीं लगेगा।
