मप्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ाया और हुआ 7 प्रतिशत

भोपाल. मप्र में सत्ता संघर्ष के दौरान मंत्रीमण्डल की बैठक में कमलनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसमें कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। पहले यह 12 प्रतिशत था। ऐसे में अब राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 17 प्रतिशत हो गया है। बैठक के बाद जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों को जुलाई 2019 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दिया जायेगा।
रेत निविदा में संशोधन, रामू टेकाम, राशिद सोहेल को बनाया लोकसेवा आयोग का सदस्य
कैबिनेट की बैठक में मप्र रेत नियमों में संशोधन किया गया है। निविदा में 3 दिन की अवधि को 15 दिन किया गया है। इसके साथ ही, आदिवासी नेता रामू टेकाम और राशिद सोहेल सिद्की को मप्र राज्य लोकसेवा आयोग का सदस्य बनाया गया है।
बाहर आने वाले विधायकों का स्वास्थ्य परीक्षण होना चाहिये
पीसी शर्मा ने कहा है कि जयपुर, बेंगलुरू और हरियाणा से जो भी विधायक आ रहे हैं या आने वाले हैं, उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना चाहिये। कोरोना के चलते विधानसभा सत्र का आगे बढ़ाने को लेकर उन्होंने कहा है कि निर्णय कैबिनेट नहीं लेती है। विधानसभा में ही इसको लेकर चर्चा की जायेगी।
सरकार फ्लोर टेस्ट के लिये तैयार
मप्र विधानसभा में सरकार को सोमवार को बहुमत साबित करने के राज्यपाल के निर्देश के संबंध में पूछे जाने पर पीसी शर्मा ने कहा है कि सीएम स्वयं कह चुके हैं कि सरकार फ्लोर टेस्ट के लिये तैयार है। लेकिन यह सब कब होना है, यह विषय अध्यक्ष का है, सदन में फ्लोर टेस्ट के बहुत से मौके आयेंगे। उन्होंने कहा है कि जिन कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरू में बंधक बनाया गया हे। उनके बार में राज्यपाल से अनुरोध किया है िकवह उन्हें सुरक्षित वापिस लाने में अपने प्रभाव का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *