गुजरात में कांग्रेस के 4 विधायकों ने दिया इस्तीफा

अहमदाबाद. राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के 4 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी चारों का इस्तीफा भी स्वीकार कर चुके है। कांग्रेस के जिन चार विधायकों ने इस्तीफा दिया है उनमें मंगल गावित, जेवी काकडि़या, सोमाभाई पटेल, प्रद्युमन जाडेजा शामिल है।
अपने कई विधायकों को राजस्थान भेजा
जानकारी के अनुसार गुजरात राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारे जाने के साथ कांग्रेस की धड़कनें बढ़ गई है। कांग्रेस को डर है कि कहीं उसके विधायक भाजपा के पाले में न चले जाएं इसलिए उसने शनिवार को अपने कई विधायकों को राजस्थान भेज दिया है।
भाजपा धन व बहुबल से राज्यसभा चुनाव को प्रभावित करना चाहती है
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस विधायकों पर काफी दबाव है और भाजपा धन और बहुबल से राज्यसभा चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में भाजपा के पास 103 जबकि कांग्रेस के पास 73 विधायक है। राज्यसभा के उम्मीदवार को जीतने के लिए 37 वोटों की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *