अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने हिजबुल व लश्कर के 4 आतंकियों को किया ढेर, इंटरनेट बंद
जम्मू कश्मीर. रविवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में लश्कर और हिजबुल के आतंकी शामिल थे। अनंतनाग में हुई इस मुठभेड़ के बाद अनंतनाग और कुलगाम में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। इस मुठभेड़ के बारे में कश्मीर जोन पुलिस अधिकारी की और से बताया गया है कि अनंतनाग जिले के डायलगाम क्षेत्र में सुरक्षाबलों और पुलिस द्वारा चार आतंकवादियों को मार गिराया गया है फिलहाल सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।
सर्च अभियान के दौरान 1 आतंकी गिरफ्तार
इससे पहले शनिवार शाम को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सेना ने सर्च अभियान के दौरान एक आतंकी को गिरफ्तार किया था। दक्षिणी कश्मीर के एक अन्य आतंकी की तलाश में अभियान जारी है। सुरक्षाबलों को सोपोर के बलगाम इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।
सूचना मिलने के बाद शनिवार शाम को 52 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ व एसओजी ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाय। इस दौरान सुरक्षाबलों को ओल्ड टाउन बारामुला के चिश्ती कालोनी निवासी आतंकी दानिश अहमद काकरू को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दानिश ने शनिवार सुबह ही आतंकी संगठन का दामन थामा था।
