22 बागी विधायक सिंधिया के साथ आज रात भोपाल आएंगे, दिल्ली में तैयार हुआ प्लान

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में कल फ्लोर टेस्ट होना है वहीं फ्लोर टेस्ट से पहले नई दिल्ली में भाजपा नेताओं की हाई लेवल बैठक बुलाई गई। यह बैठक केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के आवास पर हुई। इस बैठक में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, धर्मेन्द्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद थे।
फ्लोर टेस्ट को लेकर ही रणनीति बनी
मध्य प्रदेश में जारी उठापटक के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया आज रात भोपाल आ सकते है। जानकारी के अनुसार बेंगलुरू में ठहरे कांग्रेस के बागी विधायक सिंधिया के साथ भोपाल आएंगे हालांकि कहा जा रहा है कि सिंधिया अपने समर्थक विधायकों को लेकर आज रात या कल सुबह भोपाल पहुंच सकते है। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह के दिल्ली स्थिति आवास में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट को लेकर ही रणनीति बनी है।
भाजपा ने फ्लोर टेस्ट के लिए व्हिप जारी किया
शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार से ही दिल्ली में है और पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे है। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश भाजपा ने फ्लोर टेस्ट के लिए व्हिप जारी किया है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को शिवराज सिंह चौहान के साथ बागी विधायकों से मुलाकात करने के लिए बेंगलुरू जा सकते है। वहां विधायकों के साथ बैठक करने के बाद विधायकों के वापस आने की रणनीति बन सकती है। बेंगलुरू में ठहरे कांग्रेस विधायकों को दूसरे होटल में शिफ्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *