Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

बीजेपी 9 मण्डलों में सीएम ममता बनर्जी का किया गया पुतलादहन

ग्वालियर. पंश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुण्डों द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मुकुल राय, दिलीप घोष के वाहनों पर किये गये जानलेवा हमले के विरोध में बीजेपी के दीनदयाल मण्डल द्वारा कंपू चौराहा के नजदीक केआरजी कॉलेज के सामने शाम 3.15 बजे पंश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतलादहन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने ममता बनर्जी के पुतले का आग लगाई। इसके साथ शहर में शाम को 9 चौराहा पर ममता बनर्जी का पुतलादहन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व पार्षद मनोज तोमर, नीलिमा शिन्दे, शिल्पा डोंगरे आदि मौजूद थे।
पश्चिम बंगाल के सीएम के इन चौराहा पर किये पुतलादहन
शहीद भगत सिंह मंडल द्वारा दोपहर 3 बजे सब्जी मंडी चौराहे पर,
कोटेश्वर मंडल द्वारा शाम 4 बजे बहोड़ापुर चौराहे पर,
वीर सावरकर मंडल द्वारा शाम 4 बजे इंदरगंज चौराहे पर,
हेमू कालानी मंडल द्वारा शाम 4 बजे जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर,
स्वामी विवेकानंद मंडल द्वारा शाम 4 बजे राम मंदिर चौराहे पर,
वीर दुर्गादास मंडल द्वारा शाम 5 बजे हजीरा चौराहे पर,
रानी लक्ष्मीबाई मंडल द्वारा शाम 5 बजे किलागेट पर चौराहे पर तथा स्वामी रामकृष्ण मंडल द्वारा शाम 5 बजे थाटीपुर चौराहे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *