Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

मप्र में 14 दिसंबर से खुल सकते है 10वीं व 12वीं के स्कूल

भोपाल. निजी स्कूल संचालकों के 14 दिसंबर से आंदोलन करने के अल्टीमेटम के बाद स्कूल शिक्षा विभाग स्कूलों को खोलने पर जल्द फैसला ले सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि शिक्षा विभाग 10वीं से 12वीं तक के स्कूलों को खोलने के लिए 14 दिसंबर को आदेश जारी कर सकता है।
प्रदेशभर में 14 दिसंबर से आंदोलन करेंगे
जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग को धमकी देते हुए निजी स्कूल संचालकों ने कहा था कि अगर सरकार स्कूलों के खोलने पर फैसला नहीं लेगी तो वे प्रदेशभर में 14 दिसंबर से आंदोलन करेंगे। संचालकों का कहना है कि स्कूल नहीं खुलने की वजह से उन्हें फीस नहीं मिल रही है जिसकी वजह से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं बजट नहीं होने की वजह से वे शिक्षकों की सैलरी भी नहीं दे पा रहे है।
स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ 10वीं से 12वीं तक की कक्षाएं हफ्ते में दो या तीन दिन तक संचालित करने का आदेश दिया जा सकता है हालांकि इस दौरान स्कूलों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना होगा। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए प्रदेश कक्षा 1 से 8वीं तक की स्कूलों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। वहीं इस बार 5वीं और 8वीं के छात्रों की परीक्षा भी नहीं आयोजित की जाएगी। इन छात्रों को प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर पास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *