Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यव्यापार

नशे और भू-माफिया के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही के मूड में शिवराज, अभियान की बनेगी रणनीति

भोपाल. मप्र में भू- माफिया के खिलाफ कारवाई के बाद अब शिवराज सरकार नशे के सौदागरों के खिलाफ कारवाई के मूड में है। प्रदेश में ड्रªग्स माफिया के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निवास पर बैठक शुरू हो गई है। इसमें सूखे जहर का व्यापार करने वाले माफिया को खत्म करने के संबंध में रणनीति बनेगी। बैठक में मुख्य सचिव इकबालसिंह बैंस , डीजीपी विवेक जौहरी के अलावा अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा मौजूद है। इसके अलावा 8 संभागों के आयुक्त , आईजी और 15 जिलों के कलेक्टर एसपी को वीसी के माध्यम से बैठक में जुडे है।
नशे के विरूध्द मुहिम के संबंध में बैठक में ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर ,रीवा, होशंगाबाद, छिंदवाडा, नीमच, दतिया, मंदसौर, नरसिंहपुर, रतलाम और सतना जिलों के कलेक्टर और एसपी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए है। मुख्यमंत्री इसके लिए स्पेशल टीम बनने के निर्देश दे सकते है। यह बैठक इंदौर में महिला के ड्रªस तस्करी में पकडे जाने के बाद किए जाने का निर्णय लिया है। इसे लेकर मंख्यमंत्री पहले ही डीजीपी को ड्रªस के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दे चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *