डॉक्टरों की हड़ताल-आयुर्वेद में सर्जरी की अनुमति के विरोध में हड़ताल
ग्वालियर. आयुर्वेद में सर्जरी की अनुमति के विरोध में मप्र में आज डॉक्टर सरकारी और निजी डॉक्टर समर्थन में रहेंगे और जहां सरकारी अस्पताल में सामान्य दिनों की तरह कार्य होगा। वहीं निजी डॉक्टर विरोध में सामान्य ओपीडी बन्द रखेंगे। हालांकि इस बीच कोरोना संक्रमण और इमरजेंसी से जुड़ी चिकित्सीय सेवायें जारी रहेगी और इसका निर्णय देर रात डॉक्टरों ने लिया।
इससे पहले नई दिल्ली स्थित आईएमए भवन में इंडियन मेडीकल एसोसियेशन ने यह घोषणा करते हुए कहा था कि आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा सर्जरी के कानूनी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ विरोध में प्रदर्शन किया जायेगा। मप्र जूनियर डॉक्टर एसोसियेशन के संरक्षक सचेत सक्सेना ने बताया कि कोविड को देखते हुए पूरी तरह हड़ताल पर नहीं रहेंगे।

