जयपुर पहुंचे गुजरात के 14 कांग्रेस विधायक

जयपुर. मप्र के बाद अब गुजरात के कांग्रेस विधायकों को भी जयपुर लाया गया है। अहमदाबार से 14 विधायक फ्लाइट से जयपुर पहुंचे और एयरपोर्ट से यह सभी विधायक शिवविलास होटल पहुंचे। गुजरात में राज्यसभा चुनाव में बिखराव रोकने की कवायद के तहत इन विधायकों को जयपुर और उदयपुर लाने की रणनीति बनाई गयी है। कांग्रेस को गुजरात में क्रॉस वोटिंग का खतरा है। इसलिये गुजरात कांग्रेस के विधायकों की बाड़ेबन्दी की जा रही है। मुख्य सचेतक महेश जोशी एयरपोर्ट पर सभी 14 विधायकों को लेने पहुंचे थे। जब पत्रकार ने गुजरात कांग्रेस विधायक हिम्मत सिंह पटेल से जयपुर आने की वजह पूछी तो उन्होंने बताया, सब कुछ ठीक है। हर पार्टी की अपनी रणनीति होती हैं। यहां आना भी रणनीति का पार्ट हैं।
पार्टी में आपसी असंतोष भी का लाभ भाजपा को मिलेगा
गुजरात विधानसभा में भाजपा के मौजूदा विधायकों की संख्या को देखते हुए राज्यसभा में उसके एक सीट खोने का डर है। ऐसे में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने पाटीदार उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया और पार्टी में आपसी असंतोष भी का लाभ भाजपा को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा तीनों सीटें जीतेगी उधर कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।
180 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में भाजपा के 103 विधायक है उसे एनसीपी के एक और बीटीपी के दो विधायकों का समर्थन है। ऐसे में उसके पास कुल 106 विधायकों को समर्थन है। कांग्रेस के पास 73 विधायक है वहीं निर्दलीय जिग्नेश मेवाणी के समर्थन से उसका संख्या बल 74 का है। राज्य की एक विधानसभा सीट जीतने के लिए 37 वोट की जरूरत होगी ऐसे में भाजपा को दो और कांग्रेस को एक सीट आसानी से मिल जाएगी। चौथी सीट पर का फैसला दूसरी वरीयता के वोट से होगा। भाजपा तीन सीट जीतने का दावा कर रही है। यही कारण है जिसके चलते कांग्रेस को विधायकों के टूटने का डर सता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *