मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार ने शनिवार शाम को 9 आईएएस अफसरों के तबादले किए

भोपाल. राजनीतिक संकट के दौर में भी कमलनाथ सरकार ने शनिवार शाम को 9 आईएएस अफसरों के तबादले किए। राज्य शासन ने शहडोल कलेक्टर ललित दाहिया को हटा दिया है और उन्हें मंत्रालय में उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग पदस्थ किया गया है। जानकारी के अनुसार दाहिमा को लेकर लगातार शिकायतें भी मिल रही थी। अब उनके स्थान पर पशुपालन विभाग के उप सचिव सतेंद्र सिंह को शहडोल कलेक्टर बनाया गया है।
वहीं 21 फरवरी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाई गई संचालक छवि भारद्वाज को आदिवासी विकास में अपर आयुक्त पदस्थ किया है। उन्हें पुरूष नसबंदी का लक्ष्य पूरा करने को लेकर निर्देश जारी करने पर मिशन से हटाकर मंत्रालय में ओएसडी बनाया गया था। शासन ने अपर कलेक्टर होशंगाबाद केडी त्रिपाठी को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पद पर किया तबादला निरस्त कर संचालक मप्र स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी पदस्थ किया है।
बीएस जामोद- अपर सचिव जेल व परिवहन- संचालक पंचायत राज
श्रीमन शुक्ला- एमडी कृषि उद्योग विकास निगम- एमडी मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ
स्वाति मीणा नायक- एमडी मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ- मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
मनोज खत्री- एमडी मप्र खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड- उप सचिव जेल
अमरपाल सिंह- अपर आयुक्त राजस्व सागर संभाग- उप सचिव पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *