सिंधिया समर्थक 6 विधायकों के इस्तीफे मंजूर

भोपाल. मध्यप्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के 6 विधायकों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने सिंधिया समर्थक इमरती देवी, तुलसी सिलावट, प्रद्युमन सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, गोविंद सिंह राजपूत और प्रभुराम चौधरी का इस्तीफा मंजूरी कर लिया है। ये वहीं विधायक है जिन्हें शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री कमलनाथ की सिफारिश पर राज्यपाल ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था। वहीं स्पीकर एनपी प्रजापति ने कहा कि विधायकों को तय समय पर बुलाया लेकिन वह मीडिया पर बयान देते नजर आए और मेरे समक्ष उपस्थित नहीं हुए। उनके आचरण नियम विरूद्ध है इसलिए इन 6 विधायकों के इस्तीफे 10 मार्च 2020 की स्थिति में स्वीकार किए जाते है।
कमलनाथ ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा
इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। कमलनाथ ने गृहमंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है कि वे सुनिश्चित करें कि बेंगलुरू में रखे गए 22 विधायक बिना किसी डर के 16 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए सुरक्षित रूप से पहुंच सकें।
बजट सत्र को लेकर व्हिप जारी
बजट सत्र को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों की मौजूदगी को लेकर व्हिप जारी कर दिया है। संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने ये व्हिप जारी करते हुए कहा कि व्हिप का उल्लंघन करने वाले विधायकों पर पार्टी कार्रवाई कर सकती है। 16 मार्च से विधानसभा बजट सत्र शुरू होने वाला है ऐसे में बीजेपी ने राज्यपाल के अभिभाषण से पहले फ्लोर टेस्ट की मांग की है। आज शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, रामपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव समेत कई नेताओं ने राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की और पत्र सौंपकर बहुमत परीक्षण की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *