अमेरिका में इमरजेंसी डिक्लेयर

वॉशिंगटन. कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में नेशनल इमरजेंसी घोषित कर दी है। कोरोना वायरस ने महामारी का रूप ले लिया है। विश्व के 118 से ज्यादा देश कोरोना की चपेट में आ चुके है माना जा रहा है कि अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने की जा रही है। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 1 बजे ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होंने देश में इमरजेंसी की घोषणा की।
ट्रंप ने आपातकाल की घोषणा 
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। अंदेश है कि अमेरिका की आधी आबादी इस घायत वायरस की चपेट में आ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका के 30 से ज्यादा राज्यों में यह जानलेवा वायरस फैल चुका है। अनुमान के अनुसार अभी तक 1700 से ज्यादा लोग यहां इस वायरस से संक्रमित पाए गए है और 41 की मौत भी हो चुकी है।
आधिकारिक रूप से नेशनल इमरजेंसी की घोषणा करता हूं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि संघीय सरकार की संपूर्ण शक्ति हासिल करने के लिए मैं आधिकारिक रूप से नेशनल इमरजेंसी की घोषणा करता हूं। इसके अलावा ट्रंप ने सभी राज्यों में आपातकालीन संचालन केंद्र स्थापित करने की अपील करते हुए कहा कि हमारी सरकार कोरोना वायरस की जांच में लगातार जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *