अचल सम्पत्ति के मार्गदर्शक सिद्धांत वर्ष 2020.21 को बनाए जाने हेतु बैठक सम्पन्न

ग्वालियर जिले की अचल सम्पत्ति के मार्गदर्शक सिद्धांत वर्ष 2020.21 को बनाए जाने हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशों के तहत बैठक सम्पन्न हुई। जिला मूल्यांकन समिति ग्वालियर की आयोजित बैठक में वर्ष 2020.21 के लिये प्रस्तावों पर अपर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा की।
वरिष्ठ जिला पंजीयक ग्वालियर डीएन दोहरे ने बताया कि वर्ष 2019.20 की गाईडलाइन में जो दरें थीं वह यथावत रखी गई हैं। ऐसी 3 हजार 568 लोकेशन है। उन्होंने बताया कि जिला मूल्यांकन समिति को उप जिला मूल्यांकन समिति डबरा से 15, ग्वालियर वृत्त.1 से 29, ग्वालियर वृत्त.2 से 47 नई लोकेशन जोड़ने के प्रस्ताव प्राप्त हुए। उनमें से क्रमशरू 14, 26 एवं 47 लोकेशन जोड़ने की स्वीकृति दी गई। इस प्रकार जिले में कुल 3 हजार 655 लोकेशन रहेगी। जबकि उप जिला मूल्यांकन समिति भितरवार से किसी भी नवीन लोकेशन जोड़ने के प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुए।
वरिष्ठ पंजीयक श्री दोहरे ने बताया कि जो प्रस्ताव प्राप्त हुए, इन पर आम जनता से 14 मार्च से 20 मार्च 2020 तक कार्यालयीन समय में कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं जिला पंजीयक कार्यालय में सुझाव प्राप्त किए जायेंगे, जो सुझाव प्राप्त होंगे उन्हें जिला मूल्यांकन समिति द्वारा निर्णय लेकर केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *