दिल्ली में जुमे की नमाज के पहले संवेदनशील इलाकों में पैरामिलिट्री फोर्स की 30 कंपनियां तैनात

नई दिल्ली. दंगों के बाद दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिले में हालात तो सामान्य है लेकिन शुक्रवार को जुमे की नमाज के पहले दंगा प्रभावित संवेदनशील इलाकों में दिलली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की 30 कंपनियां तैनात की गई है। दिल्ली पुलिस ने दंगा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च किया है इसके अलावा अमन कमेटी के जरिए इलाके के लोगों से शांति की अपील भी की गई है।
नॉर्थ ईस्ट जिले के दंगा प्रभावित संवेदनशील इलाकों में दोबारा हिंसा न हो इसके लिए अतिरिक्त ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (सीपी) और 4 डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कमिश्नर (डीसीपी) पैनी नजर बनाए हुए है। दिल्ली हिंसा में अब तक 44 लोग मारे गए थे और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *