इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने मनाया होली मिलन समारोह
ग्वालियर. इनरव्हील क्लब द्वारा शुक्रवार की दोपहर जीवाजी क्लब में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सभी एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिली और फूलों की होली खेलकर उत्सव मनाया। महिलाओं ने इस मौके पर गेम्स, हाऊजी, सरप्राइज, हास्य व्यंग्य, कविता प्रतियोगिता, डांस होली के गीत आदि में सभी सदस्यों ने मिलकर एंजॉय किया। श्वेता मिततल द्वारा बहुत ही सुन्दर डांस की प्रस्तति के दौरान सभी नाश्ते का आनंद लिया। होली मिलन समारोह को संगीता कोठारी, सुष्मिता पारख, नीलम समाधिया, आभा अग्रवाल आदि उत्सव को सफल बनाने में सहयोग दिया। यह जानकारी इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा रेखा आलोक जैन ने दी।
