मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल से मुलाकात कर कहा 19 विधायकों को बनाया गया बंधक
भोपाल. मध्य प्रदेश में अपनी सरकार पर मंडरा रहे खतरे के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार सुबह राजभवन पहुंचकर राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन को 3 पेज का शिकायती पत्र सौंपकर भारतीय जनता पार्टी पर हॉर्स ट्रैडिंग की कोशिश का आरोप लगाया और इस मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग की। इस बीच कमलनाथ जब राज्यभवन पहुंचे तो वहां लोगों देखकर अपने हाथों से विक्ट्री का सिंबल बनाया।
भाजपा ने 3 व 4 मार्च को हॉर्स ट्रेडिंग की पहली कोशिश की
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि भाजपा ने 3 और 4 मार्च को हॉर्स ट्रेडिंग की पहली कोशिश की। कमलनाथ ने आगे आरोप लगाया कि हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश नाकाम रहने पर भाजपा ने 19 विधायकों को बेंगलुरू भेजा और वहां उनको बंधक बनाकर रखे हुए है। उन्होंने पत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बेंगलुरू में रखे गए 19 विधायकों को भाजपा के कब्जे से रिहा कराने का अनुरोध किया है।
